कानपुर-ट्रांसगंगा सिटी बनेगी ईवी इंडस्ट्री का नया हब! एक हजार एकड़ में बनेगा पहला लिथियम बैट्री प्लांट

कानपुर-ट्रांसगंगा सिटी बनेगी ईवी इंडस्ट्री का नया हब! एक हजार एकड़ में बनेगा पहला लिथियम बैट्री प्लांट
एक हजार एकड़ में फैले ट्रांसगंगा सिटी प्रोजेक्ट को ईवी पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा. यहां लिथियम बैट्री निर्माण के साथ-साथ इलेक्ट्रिक वाहन, सोलर और रिन्यूएबल एनर्जी से जुड़े उद्योगों को भी बढ़ावा दिया जाएगा.उन्होंने कहा कि अभी तक देश में बड़े बैट्री मैन्युफैक्चरिंग प्लांट मुख्य रूप से महाराष्ट्र, कर्नाटक और दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में ही हैं.उत्तर भारत में इस स्तर का कोई बड़ा प्लांट नहीं था. ऐसे में कानपुर-ट्रांसगंगा सिटी का यह प्रोजेक्ट पूरे क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है.