काउंटडाउन शुरू... तेलंगाना के किसान तैयार! जून में होगी सफेद सोने की बुवाई, खेतों से निकलेगा मुनाफे का खजाना
Agriculture Tips: तेलंगाना में किसानों ने ‘सफेद सोना’ कहलाने वाली कपास की खेती की तैयारियां तेज कर दी हैं. कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, जून का महीना कपास की बुवाई के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है, जबकि अक्टूबर तक फसल कटाई के लिए तैयार हो जाती है. अच्छी बारिश और सही तकनीक अपनाने पर किसानों को बेहतर उत्पादन और मुनाफा मिल सकता है. विशेषज्ञ किसानों को उन्नत बीज, संतुलित खाद और समय पर सिंचाई अपनाने की सलाह दे रहे हैं. तेलंगाना में कपास प्रमुख नकदी फसलों में शामिल है और हजारों किसान इसकी खेती से जुड़े हुए हैं.