कांग्रेस Vs कांग्रेस! कर्नाटक में अपनी ही सरकार के खिलाफ सांसद ने खोला मोर्चा, दिल्ली तक मची खलबली
कर्नाटक में मेकेदातु का जिन्न फिर बाहर आ गया है. इसने कांग्रेस आलाकमान के सामने एक बड़ी मुसीबत खड़ी कर दी है, क्योंकि एक तरफ कर्नाटक में उनकी सरकार है जिसे अपनी जनता को पानी देना है, और दूसरी तरफ तमिलनाडु की राज्य इकाई और उनके सांसद हैं जो अपने किसानों के हक के लिए अपनी ही सरकार के खिलाफ खड़े हो गए हैं.