'कसम खा के के रिया हूं' डायलॉग से जीता सबका दिल! रामपुर की गलियों से निकलकर मुंबई में कैसे छाए सलीम जैदी, शादी को लेकर किया बेहद दिलचस्प खुलासा

'कसम खा के के रिया हूं' डायलॉग से जीता सबका दिल! रामपुर की गलियों से निकलकर मुंबई में कैसे छाए सलीम जैदी, शादी को लेकर किया बेहद दिलचस्प खुलासा
Saleem Zaidi Actor: रामपुर के सलीम जैदी ने बिना किसी फिल्मी बैकग्राउंड के अपनी मेहनत से 'भाभी जी घर पर हैं' के 'टिल्लू' के रूप में खास पहचान बनाई. मां के निधन के बाद बहनों और पिता के सहयोग से पले सलीम ने रामपुर से मुंबई तक का कठिन सफर तय किया. फिल्मों और टीवी में संघर्ष के बाद, अपनी खास रामपुरी बोली और अंदाज़ से वे घर-घर में मशहूर हुए. दादा साहब फाल्के अवॉर्ड विजेता सलीम की यह कहानी संघर्ष और अटूट हौसले की मिसाल है.