कल्याण-मुंबई के पास बवंडर, आंधी-तूफान ने जमकर काटा गदर, धूल से दिन में छाया घूप अंधेरा; तस्वीर देख कांप उठेंगे
Mumbai Kalyan Thane Massive Dust Storm: मुंबई और उससे सटे ठाणे-नवी मुंबई के इलाकों में गुरुवार शाम कुदरत ने जमकर कहर टूटा. आंधी-तूफान की वजह से लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए. देखते सुनहरी शाम गहरी काली धूल की चादर में लिपट गई. कल्याण, डोंबिवली और मुलुंड जैसे इलाकों में विजिबिलिटी जीरो हो गई. सोशल मीडिया पर वायरल डरावने वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे विशालकाय धूल का गुबार इमारतों को निगल रहा है. मौसम विभाग और निजी ट्रैकर्स ने इसे 'प्री-मानसून' का पहला खतरनाक ट्रेलर बताया है. इसी आंधी तूफान में डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे का भी हेलिकॉप्टर फंस गया था. हालांकि, पायलट की सूझबुझ से घटना टल गई.