कब खत्म होगी केरल में वीडी सतीशन की 'गणेश परिक्रमा', केसी वेणुगोपाल से मिलने वाली चुनौती या फिर कुछ और वजह?
Kerala Government Formation News : केरल विधानसभा चुनाव में यूडीएफ की जीत के बाद मुख्यमंत्री मनोनीत वीडी सतीशन लगातार बड़े नेताओं के घर हाजिरी लगा रहे हैं. देश के पूर्व रक्षा मंत्री और केरल के पूर्व सीएम एके एंटनी, राहुल गांधी के खास केसी वेणुगोपाल, सीएम के दावेदारी के रेस में रहने वाले रमेश चेन्निथला से लेकर पूर्व सीएम ओम्मन चांडी के परिवार तक से मुलाकात के पीछे केवल 'आशीर्वाद' लेना है या इसके सियासी मायने कुछ और हैं? जानिए इस 'गणेश परिक्रमा' के पीछे का पूरा समीकरण और इनसाइड स्टोरी.