कबाड़ से कमाई...कचरे के ढेर से निकले लाखों रुपये! पाली स्वास्थ्य विभाग की स्मार्ट प्लानिंग से हर कोई हैरान

कबाड़ से कमाई...कचरे के ढेर से निकले लाखों रुपये! पाली स्वास्थ्य विभाग की स्मार्ट प्लानिंग से हर कोई हैरान
Ajab Gajab News: राजस्थान के पाली जिले में स्वास्थ्य विभाग ने एक अनोखी पहल करते हुए वर्षों से अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों में जमा कबाड़ को कमाई के साधन में बदल दिया. विभाग ने अनुपयोगी और बेकार सामग्री का निस्तारण कर न केवल अतिरिक्त जगह खाली करवाई, बल्कि उससे राजस्व भी प्राप्त किया. इस अभियान के बाद अस्पताल परिसरों में स्वच्छता और व्यवस्था बेहतर हुई है, जिससे मरीजों और कर्मचारियों को भी राहत मिली है. स्वास्थ्य विभाग की इस पहल को प्रशासनिक नवाचार का बेहतरीन उदाहरण माना जा रहा है. ‘कबाड़ से कमाई’ मॉडल अब अन्य जिलों के लिए भी प्रेरणा बन सकता है.