और 30 दिनों के लिए ठहर गए जज साहब... गहरी माथा पच्ची के बाद अखबार में दिया विज्ञापन, फिर आया फैसला
Civil Court Big Order: गांधीनगर की एक सिविल कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसले में माना है कि Apple iCloud अकाउंट में मौजूद फोटो, वीडियो, डॉक्यूमेंट और अन्य डिजिटल डेटा भी मृतक की संपत्ति का हिस्सा हैं. कोर्ट ने कहा कि डिजिटल डेटा एक 'कीमती डिजिटल एसेट' है जिस पर कानूनी वारिस अधिकार जता सकते हैं. मामले में मृतक की पत्नी और बेटी को iCloud डेटा तक पहुंच पाने के लिए कानूनी राहत देने का रास्ता साफ हुआ है.