'ऐसे देश में रहने पर शर्म आती है...' बीजेपी पर हमला करते-करते कपिल सिब्बल ने जो कहा, क्या आप उससे सहमत हैं? बताएं अपनी राय
पश्चिम बंगाल में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले को लेकर कपिल सिब्बल के बयान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है. सिब्बल ने कहा कि उन्हें ऐसे देश में रहने पर शर्म आती है, जहां राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ हिंसा का सहारा लिया जाता है. वहीं बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने सिब्बल के इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि करोड़ों रुपये कमाने वाले और वर्षों तक सत्ता के केंद्र में रहने वाले नेता का पूरे देश पर सवाल उठाना दुर्भाग्यपूर्ण है. ऐसे में आप सिब्बल के इस बयान पर क्या सोचते हैं? बताए अपनी राय...