एलओसी पर 'काल की दिवार'! इंडियन आर्मी को चकम दे 300 मीटर अंदर घुसा आतंकी, जवानों ने एक झटके में किया ढेर
Indian Army News: जम्मू-कश्मीर के पुंछ स्थित कृष्णा घाटी सेक्टर में भारतीय सेना ने पाकिस्तान की एक बड़ी नापाक साजिश को नाकाम कर दिया है. मंगलवार शाम एलओसी पर भारतीय सीमा के 300 मीटर अंदर घुसपैठ कर रहे एक आतंकी को सेना के मुस्तैद जवानों ने ढेर कर दिया. 'व्हाइट नाइट कॉर्प्स' ने बताया कि संदिग्ध हलचल देखते ही त्वरित कार्रवाई की गई, जिससे घुसपैठ की यह कोशिश विफल हो गई. इलाके में अभी भी सेना का सघन सर्च ऑपरेशन जारी है.