एयरबेस, नेवल बेस, रिफाइनरी… जहां मैटर बड़े होते हैं, वहीं S-400 के योद्धा खड़े होते हैं! इन 5 सेक्टर्स के लिए है कवच
S-400 System: दुनिया का सबसे घातक और अचूक एयर डिफेंस सिस्टम एस-400 की हर ओर चर्चा हो रही है. आसमान का 'ब्रह्मास्त्र' कहा जाने वाला ये एयर डिफेंस सिस्टम आधुनिक युद्धनीति में यह सिस्टम किसी भी देश के लिए एक अभेद्य ढाल का काम करता है. यह 400 किलोमीटर की रेंज में दुश्मन के फाइटर जेट्स, बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन को हवा में ही खाक करने की क्षमता रखता है. लेकिन, ये सीमा सुरक्षा से लेकर परमाणु संयंत्रों और नौसैनिक बेड़ों की रक्षा तक S-400 हर मोर्चे पर अजेय है.