एयरपोर्ट भी फेल! करोड़ों की लागत से बदलेगी अलवर रेलवे स्टेशन की तस्वीर, यात्रियों को मिलेंगी रॉयल सुविधाएं
Alwar Railway Station Development: अलवर रेलवे स्टेशन को आधुनिक और विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस करने के लिए करीब 111 करोड़ रुपये की लागत से बड़े विकास कार्य किए जाएंगे. इस परियोजना के तहत स्टेशन परिसर का आधुनिकीकरण, यात्री सुविधाओं का विस्तार और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा. रेलवे स्टेशन पर आधुनिक वेटिंग एरिया, बेहतर पार्किंग, एस्केलेटर, लिफ्ट, साफ-सफाई व्यवस्था और आकर्षक भवन निर्माण जैसे कार्य शामिल हैं. अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत किए जा रहे इन विकास कार्यों से यात्रियों को एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं का अनुभव मिलेगा. स्टेशन के विकास से न केवल यात्रियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि अलवर शहर की पहचान भी मजबूत होगी. स्थानीय लोगों और व्यापारियों को उम्मीद है कि इससे पर्यटन और व्यापार गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा.