एक बूंद की कीमत हजारों... 20 लाख रुपये लीटर वाला इत्र! जयपुर की इस दुकान पर VIP ग्राहकों की लगती है लाइन
Jaipur Famous Perfume: जयपुर के ट्रिपोलिया बाजार की डी आर अरोमा दुकान अपने खास और महंगे इत्रों के लिए चर्चा में है. यहां खस, गुलाब, चंदन और उद जैसी वैरायटी लाखों रुपये प्रति लीटर तक बिकती हैं. कन्नौज के पारंपरिक फार्मूले से तैयार होने वाले ये इत्र दुबई, लंदन और अमेरिका तक पसंद किए जा रहे हैं.