एक बीघा में 15 हजार की लागत, हल्दी की खेती से लाखों में हो रही कमाई, ट्रेनिंग के बाद बदली रामा कारोलिया की किस्मत
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में रहने वाली रामा कारोलिया ने लोकल 18 से बातचीत करते हुए बताया कि पहले उनके यहां गन्ने की खेती होती थी, लेकिन फिर उनको हल्दी की खेती की जानकारी मिली. इसके बाद वह बाहर से हल्दी का बीज लेकर आई और थोड़ी हल्दी खेतों में उगाई. इससे उनको हल्दी की खेती का आइडिया हो गया. फिर उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र से हल्दी की खेती की ट्रेनिंग ली. खेतों में हल्दी को बोना शुरू किया.