एक एडवाइजर, दूसरा PS… कौन हैं सुब्रत गुप्ता और शांतनु बाला, जिन्हें CM सुवेंदु अधिकारी ने तुरंत काम पर बुलाया?
Suvendu Adhikari Team: पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ ही मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने अपनी टीम तैयार करना शुरू कर दिया है. उन्होंने रिटायर्ड IAS सुब्रत गुप्ता को अपना सलाहकार और शांतनु बाला को पर्सनल सेक्रेटरी नियुक्त किया है. यह फैसला सुवेंदु के शपथ ग्रहण समारोह के तुरंत बाद लिया गया. बंगाल में पहली बार बीजेपी की सरकार बनने के बाद प्रशासन में बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं.