एएमयू के मूसा डाकरी संग्रहालय में पहली शदी की गौतम बुद्ध, सूर्य, हाथी, लक्ष्मी की प्राचीन मूर्तियाँ, शोध का बना बड़ा केंद्र
मूसा डाकरी संग्रहालय में रखी गई वस्तुएं न केवल ऐतिहासिक महत्व रखती हैं, बल्कि यह विश्वविद्यालय के संस्थापक सर सैयद अहमद खान की दूरदर्शिता और संग्रहण के प्रति रुचि को भी दर्शाती हैं. संग्रहालय में 1वीं-2वीं सदी की गौतम बुद्ध की दुर्लभ खंडित प्रतिमा, 11वीं-12वीं सदी की आदमकद बुद्ध प्रतिमा और सूर्य की मूर्ति देखने को मिलती है. इसके साथ ही 9वीं-10वीं सदी की हाथी और लक्ष्मी की मूर्तियाँ भी यहाँ मौजूद हैं. ये सभी कलाकृतियाँ न केवल भारतीय संस्कृति की झलक दिखाती हैं बल्कि इतिहास के गहरे अध्याय भी खोलती हैं.