'इनको कर्म की सजा मिली…; आतंकवादियों का यहीं हश्र होगा', पुलवामा मास्टरमाइंड हमजा बुरहान की मौत पर Ex-NIA चीफ

'इनको कर्म की सजा मिली…; आतंकवादियों का यहीं हश्र होगा', पुलवामा मास्टरमाइंड हमजा बुरहान की मौत पर Ex-NIA चीफ
Pulwama Attack Mastermind Attacker Killed: पाकिस्तान के मुजफ्फराबाद में पुलवामा आतंकी हमले के मास्टरमाइंड बुरहान हमजा की अज्ञात हमलावरों द्वारा हत्या कर दी गई है. इस बड़ी घटना पर पूर्व एनआईए (NIA) चीफ वाई. सी. मोदी ने 'न्यूज18 इंडिया' से एक्सक्लूसिव बातचीत में बेबाक राय रखी है. उन्होंने कहा कि 'इस पापी को उसके कर्मों की सजा मिली है.' मोदी ने कड़ा संदेश देते हुए कहा कि जो भी भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल होगा, उसका अंत ऐसा ही होगा. इसके साथ ही पूर्व NIA प्रमुख ने यह भी खुलासा किया कि 2019 के पुलवामा हमले के बाद जांच एजेंसियों ने असली मास्टरमाइंड तक पहुंचने के लिए कैसे एक खास 'सिस्टम' तैयार किया था.