इको टूरिज्म सेंटर से जैन मंदिर तक, फिरोजाबाद की ये जगहें बना देंगी ट्रिप यादगार
गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो फिरोजाबाद के ये टॉप 5 टूरिस्ट प्लेस आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं. यहां इको टूरिज्म सेंटर, जैन मंदिर और प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर कई खास जगहें मौजूद हैं, जहां शुद्ध हवा और शांत वातावरण का आनंद लिया जा सकता है. यही वजह है कि दूर-दूर से पर्यटक यहां घूमने पहुंचते हैं.