आस्था का अजेय केंद्र सोमनाथ हमारा स्वाभिमान, अस्तित्व की गवाही और सनातन का अटूट विश्वास, भारत के गौरव की गौरवगाथा
Somnath Temple History: सोमनाथ का अर्थ है 'चंद्रमा के देवता'. इसके अर्थ को समझें तो- जिस तरह चंद्रमा घटता-बढ़ता है लेकिन लुप्त नहीं होता, वैसे ही सोमनाथ मंदिर ने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं, लेकिन आज भी अपनी पूरी भव्यता के साथ खड़ा है. सोमनाथ मंदिर सनातन धर्मावलंबियों की आस्था भर ही नहीं, बल्कि अस्तित्व की भी गवाही भी है.