आसमान से बरस रही आग के बीच गुड न्यूज! कई राज्यों में मूसलाधार बारिश, IMD का 60KM की रफ्तार से तूफान का अलर्ट

आसमान से बरस रही आग के बीच गुड न्यूज! कई राज्यों में मूसलाधार बारिश, IMD का 60KM की रफ्तार से तूफान का अलर्ट
Weather Scientist Alert For Rain: ऐसी भीषण गर्मी पड़ रही है, बाहर धूप क्या घर भी भट्टी बन गए हैं. कूलर-पंखे तो इस गर्मी के आगे फेल हो गए हैं. अब तो एसी ही सहारा है. लेकिन, एसी तो सभी अफोर्ड नहीं कर सकते हैं, ऊपर बिजली की हाई डिमांड के बाद पावर कट भी होने की संभावना बढ़ जाता है. आईएमडी ने अगले 6-7 दिनों तक उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में भयंकर लू का 'रेड अलर्ट' जारी किया है. उत्तर प्रदेश (यूपी), राजस्थान, दिल्ली और मध्य प्रदेश भट्टी की तरह तप रहे हैं. लेकिन, इन सबके बीच स्काईमेट के मौसम विज्ञानी महेश पहलावत ने एक बड़ी खुशखबरी दी है. पहाड़ों, पूर्वोत्तर राज्यों और दक्षिण भारत में भारी बारिश का दौर शुरू होने वाला है. दिल्ली-पंजाब और हरियाणा में भी आंधी-बारिश से राहत की उम्मीद है.