आम की गुठली से बनती है स्वादिष्ट सुपारी, स्वाद ऐसा कि हर कोई हो जाए दीवाना
बंटी और योगेश ने लोकल 18 से कहा कि निमाड़ के बुरहानपुर में आम की गुठलियों से सुपारी तैयार की जाती है यह सुपारी बहुत ही टेस्टी और खट्टी मीठी लगती है. इसलिए लोग उसको खाना पसंद करते हैं. यदि आप भी आपके घर पर यह सुपारी बनाना चाहते हैं तो आप बहुत आसान विधि से बना सकते हैं. यह सुपारी भोजन करने के बाद लोग सबसे अधिक खाते हैं. यह खट्टी मीठी और स्वादिष्ट लगती है.पाचन क्रिया को मजबूत करती है.