'आप भी आमंत्रित...' कुमार विश्वास ने राम कथा का लगाया ऐसा पोस्टर, लगने लगीं स‍ियासी अटकलें

'आप भी आमंत्रित...' कुमार विश्वास ने राम कथा का लगाया ऐसा पोस्टर, लगने लगीं स‍ियासी अटकलें
Kumar Vishwas Ram Katha News: आम आदमी पार्टी (AAP) के दफ्तरों और नेताओं के घरों के बाहर भी इस कार्यक्रम के होर्डिंग्स लगाए गए हैं, जिनमें लिखा है- 'आप भी आमंत्रित हैं.' इससे राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है, क्योंकि कुमार विश्वास कभी AAP के प्रमुख चेहरों में से एक रहे हैं. उनके इन पोस्टर्स-होर्डिंग्स को आम आदमी पार्टी के ऊपर कटाक्ष के रूप में देखा जा रहा है.