'आने वाले दिनों में और भी बुरा होने वाला है देश का हाल', पीएम मोदी की 7 अपीलों पर अरविंद केजरीवाल का पलटवार

'आने वाले दिनों में और भी बुरा होने वाला है देश का हाल', पीएम मोदी की 7 अपीलों पर अरविंद केजरीवाल का पलटवार
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने देश की आर्थिक स्थिति को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोला है. केजरीवाल का दावा है कि पीएम की हालिया अपील से साफ है कि भारत की अर्थव्यवस्था बहुत बुरे दौर में है. उनका आरोप है कि सरकार केवल मिडिल क्लास पर पाबंदियां थोप रही है, जबकि मंत्रियों और उद्योगपतियों के खर्चों में कोई कटौती नहीं की जा रही. केजरीवाल ने सरकार से आर्थिक श्वेत पत्र जारी करने की मांग की है.