आदिवासी और अनुसूचित समुदायों ने भारत की पहचान और आत्मा को संरक्षित रखा: मोहन भागवत
Mohan Bhagwat News: संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि आदिवासी और अनुसूचित जाति समुदायों ने भारत की आत्मा बचाई है. इन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास की मुख्यधारा से जोड़ना जरूरी है. भागवत मुंबई में आयोजित कर्मयोगी पुरस्कार समारोह में बोल रहे थे.