आंखों पर बंधी थी पट्टी और हाथ थे बंधे, मणिपुर में उग्रवादियों की कैद से रिहा 31 लोगों ने सुनाई आपबीती

आंखों पर बंधी थी पट्टी और हाथ थे बंधे, मणिपुर में उग्रवादियों की कैद से रिहा 31 लोगों ने सुनाई आपबीती
हथियारबंद उग्रवादियों ने 12 नगा महिलाओं को बंधक बनाया था. इन सभी महिलाओं को मखान गांव में आजाद कर दिया गया. सेनापति जिले में भी कुकी कम्युनिटी के लोग बंधक थे. चार पुरुष और 10 महिलाओं को सुरक्षा बलो के हवाले किया गया. बृहस्पतिवार देर रात यह खौफनाक ड्रामा खत्म हुआ.