अहमदाबाद विमान हादसा: ‘आखिरी पल तक कंट्रोल पकड़े थे पायलट सुमीत सभरवाल’, पीड़ित का रोंगटे खड़े करने वाला दावा
Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद एयर इंडिया AI-171 हादसे के एक पीड़ित ने दावा किया है कि उन्होंने मॉर्चरी में कैप्टन सुमित सभरवाल का शव कंट्रोल योक पकड़े हुए देखा था. इससे पता चलता है कि कैप्टन ने आखिर पलों तक विमान को कंट्र्रोल करने की कोशिश की होगी. हालांकि इस हादसे की प्रारंभिक जांच में इसके लिए पायलटों की गलती की ओर इशारा किया गया था, जिस पर खूब बवाल मचा था.