अस्पताल में भर्ती रोनिशा को फिर मिली धमकी! मां को फोन कर बोला मंगेतर-जम्मू में नहीं रहने देंगे

अस्पताल में भर्ती रोनिशा को फिर मिली धमकी! मां को फोन कर बोला मंगेतर-जम्मू में नहीं रहने देंगे
Jammu Ronisha Satti Case News: जम्मू की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रोनिशा ने अस्पताल से बड़ा खुलासा किया है. उसने आरोप लगाया कि उसके मंगेतर प्रशांत शर्मा ने उसकी मां को फोन कर धमकी दी और कहा कि परिवार को जम्मू में नहीं रहने देगा. रोनिशा का दावा है कि लगातार ट्रोलिंग, बदनामी और धमकियों के कारण वह मानसिक रूप से टूट गई थी. मामले में एक और FIR दर्ज हुई है और पुलिस जांच जारी है. सोशल मीडिया पर भी निष्पक्ष जांच और साइबर बुलिंग के खिलाफ कार्रवाई की मांग तेज हो गई है.