अस्पताल जाने की जरूरत नहीं, अब गांव में ही मिल रही डॉक्टर और जांच की सुविधा.. जानिए क्या है मोबाइल मेडिकल यूनिट

अस्पताल जाने की जरूरत नहीं, अब गांव में ही मिल रही डॉक्टर और जांच की सुविधा.. जानिए क्या है मोबाइल मेडिकल यूनिट
आजमगढ़ में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए बड़ी राहत बनकर उभरी है. जिले में चल रही 5 मोबाइल मेडिकल यूनिट गांव-गांव पहुंचकर मरीजों को इलाज, जांच और डॉक्टरों की सुविधा उपलब्ध करा रही हैं. ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन जांच, नेबुलाइजर और मिनी एक्स-रे जैसी सुविधाओं से लैस ये यूनिट हजारों जरूरतमंद मरीजों को घर के पास ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं दे रही हैं.