'अरे भाई! तू तो बिल्कुल नहीं बदला...' 25 साल बाद स्कूल में मिला पूरा ग्रुप, फिर जी उठीं पुरानी यादें

'अरे भाई! तू तो बिल्कुल नहीं बदला...' 25 साल बाद स्कूल में मिला पूरा ग्रुप, फिर जी उठीं पुरानी यादें
Pali School Reunion News: 25 साल बाद जब पुराने स्कूल में फिर से दोस्तों का मिलन हुआ तो माहौल भावुकता और खुशी से भर गया. जैसे ही स्कूल की घंटी बजी, सभी के चेहरे पर बचपन की यादें ताजा हो उठीं. कोई पुराने दोस्तों को गले लगाकर भावुक हो गया तो कोई स्कूल बस और क्लासरूम देखकर पुरानी शरारतें याद करने लगा. “अरे भाई! तू तो बिल्कुल नहीं बदला...” जैसे संवाद पूरे माहौल में दोस्ती की मिठास घोलते नजर आए. इस खास रीयूनियन में पुराने बैच के साथी वर्षों बाद एक साथ जुटे और घंटों तक स्कूल लाइफ की यादों को साझा करते रहे. सोशल मीडिया पर भी इस भावुक मिलन की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं.