अरावली की पहाड़ियों में बसे गांव में बकरियां ही क्यों पालते हैं लोग, कौन से नस्ल से पैसे छाप रहे पशुपालक?
अरावली की पहाड़ियों के पास बसे फरीदाबाद के कोट गांव में पशुपालन ही लोगों की जिंदगी का सहारा बना हुआ है. गांव में कई परिवार 150 से 200 बकरियां पालकर घर चला रहे हैं. महेश नाम के पशुपालक के पास ऐसी चितड़ी नस्ल की बकरी है जिसकी कीमत 80 हजार रुपये तक है और वह 7 किलो दूध देती है.