अयोध्या में गंगा दशहरा आज, सरयू तट पर 11 हजार दीपों से होगी महाआरती और फूलों से सजेगा पूरा घाट

अयोध्या में गंगा दशहरा आज, सरयू तट पर 11 हजार दीपों से होगी महाआरती और फूलों से सजेगा पूरा घाट
रामनगरी अयोध्या में गंगा दशहरा का पर्व इस बार भी श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाया जाएगा. करीब 125 वर्षों से चली आ रही परंपरा के तहत सरयू तट पर 11 हजार दीपों की भव्य आरती, संत समागम और आकर्षक फूल बंगला सजाया जाएगा. गंगा दशहरा के मौके पर लाखों श्रद्धालुओं के अयोध्या पहुंचने की संभावना है, जिसे देखते हुए घाटों पर साफ-सफाई, सुरक्षा और रोशनी की विशेष व्यवस्था की गई है.