अयोध्या अस्वस्थ संत सेवा आश्रम, 38 साल में बदला 6500 लोगों का जीवन, लावारिस और असहाय की करता है मदद

अयोध्या अस्वस्थ संत सेवा आश्रम, 38 साल में बदला 6500 लोगों का जीवन, लावारिस और असहाय की करता है मदद
अस्वस्थ संत सेवा ट्रस्ट द्वारा संचालित अस्वस्थ संत सेवा आश्रम वर्षों से चुपचाप मानवता की सेवा में जुटा हुआ है. यहां उन लोगों को आश्रय दिया जाता है जिन्हें समाज अक्सर नजरअंदाज कर देता है. आश्रम में आने वाले ज्यादातर लोग गंभीर बीमारियों से पीड़ित, वृद्ध, असहाय और आर्थिक रूप से बेहद कमजोर होते हैं.