अमेरिका का होगा हकीकत से सामना, जब रूबियो के सामने बैठेंगे अजित डोभाल, चीन–पाकिस्तान पर सीधी बात
एनएसए अजित डोभाल और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो के बीच बातचीत होने जा रही है. Ajit Doval सबसे पहले साउथ एशिया की सुरक्षा को लेकर भारत की चिंताओं को बेहद साफ और सख्त तरीके से सामने रखेंगे। सीमा पार आतंकवाद और सेफ हेवन्स का मुद्दा इस बार सिर्फ डिप्लोमैटिक लाइन नहीं रहेगा, बल्कि ठोस सबूत और स्पष्ट संदेश के साथ उठाया जाएगा. भारत यह साफ करेगा कि अब केवल बयानबाजी नहीं, बल्कि कार्रवाई जरूरी है.