अमेठी के रामदयाल शुक्ला: पहलवानी से आजादी की लड़ाई तक, आज भी जिंदा है एक योद्धा की कहानी

अमेठी के रामदयाल शुक्ला: पहलवानी से आजादी की लड़ाई तक, आज भी जिंदा है एक योद्धा की कहानी
Amethi news: जिले में कई ऐसे नाम हैं, जिनकी पहचान समय बीतने के बाद भी लोगों के दिलों में जिंदा रहती है. उन्हीं में से एक नाम है गौरीगंज तहसील के पूरे उधव गांव निवासी रामदयाल शुक्ला का. पहलवानी, समाज सेवा और देशभक्ति के लिए पहचाने जाने वाले रामदयाल शुक्ला आज भले इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन इलाके में आज भी उनका नाम सम्मान के साथ लिया जाता है. ग्रामीणों और परिवार के लोगों के मुताबिक उन्होंने अपने जीवन में सिर्फ कुश्ती ही नहीं लड़ी, बल्कि देश की आजादी के लिए भी संघर्ष किया.