अभी किसी को कुछ नहीं पता, कर्नाटक में फेरबदल की अटकलों पर पसरा सन्नाटा, CM सिद्धारमैया क्या फैसला लेंगे?

अभी किसी को कुछ नहीं पता, कर्नाटक में फेरबदल की अटकलों पर पसरा सन्नाटा, CM सिद्धारमैया क्या फैसला लेंगे?
राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से पद छोड़ने को कहा है, ताकि शिवकुमार को मुख्यमंत्री के पद पर बिठाया जा सके. सिद्धारमैया खेमे का अब दावा है कि वह इस्तीफा देने के लिए तैयार हैं, क्योंकि उन्हें दूसरी बार मुख्यमंत्री बनाने में राहुल गांधी ने अहम भूमिका निभाई थी. हालांकि, इस खेमे का यह भी कहना है कि मंत्रियों का एक समूह और उनके कट्टर समर्थक इस कदम का जोरदार विरोध कर रहे हैं और इस बात पर अड़े हैं कि सिद्धारमैया को किसी भी हाल में पद नहीं छोड़ना चाहिए.