अब 27 मई तक अयोध्या धाम जंक्शन होकर नहीं चलेगी पटना-गोमतीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस, जानिए वजह
उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में चल रहे यार्ड रिमॉडलिंग और नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते पटना–गोमतीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है. 27 मई 2026 तक यह ट्रेन बदले हुए मार्ग जफराबाद-सुलतानपुर-अयोध्या कैंट रूट से चलेगी और अयोध्या धाम जंक्शन पर इसका ठहराव नहीं होगा. रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति और समय की पुष्टि करने की अपील की है.