अब रुलाएगी प्याज! नासिक से आई बुरी खबर, दुखी किसान ने दिखाया बिल तो बढ़ गई चिंता
देश में एक बार फिर प्याज किसानों को खून के आंसू रुला सकती है. हाल ही में नासिक के किसान प्रकाश गलाधर को 25 बोरी प्याज बेचकर सिर्फ 1262 रुपये मिलने से बवाल मच गया है. बिल वायरल होने पर प्याज की ओवर सप्लाई, कम दाम और सरकारी नीति पर बहस तेज हो गई है.