अब मोबाइल से होगी जनगणना, 34 सवालों के जवाब देकर पूरी करनी होगी ऑनलाइन प्रक्रिया

अब मोबाइल से होगी जनगणना, 34 सवालों के जवाब देकर पूरी करनी होगी ऑनलाइन प्रक्रिया
जनगणना 2027 की प्रक्रिया 7 मई से देशभर में शुरू हो गई है. इस बार पहली बार पूरी जनगणना डिजिटल माध्यम से की जा रही है. लोगों को घर बैठे मोबाइल फोन के जरिए स्वगणना करने की सुविधा दी गई है, जिसके तहत 15 दिनों तक ऑनलाइन फॉर्म भरा जा सकेगा. पहले चरण में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना की जाएगी, जबकि दूसरे चरण में जाति, धर्म समेत व्यक्तिगत जानकारियां जुटाई जाएंगी.