अब डिग्री के साथ मिलेगा जॉब! राजस्थान यूनिवर्सिटी ने शुरू किए क्रिएटिव कोर्सेज, जानें पूरी डिटेल

अब डिग्री के साथ मिलेगा जॉब! राजस्थान यूनिवर्सिटी ने शुरू किए क्रिएटिव कोर्सेज, जानें पूरी डिटेल
Rajasthan University Admission 2026: राजस्थान विश्वविद्यालय में अकादमी सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया 1 जून से शुरू होने जा रही है. इस बार विश्वविद्यालय करीब 7 हजार सीटों पर ऑनलाइन प्रवेश देगा. खास बात यह है कि नई शिक्षा नीति (NEP 2020) के तहत छात्रों के लिए कौशल आधारित और रोजगार केंद्रित कोर्सेज शामिल किए गए हैं. विश्वविद्यालय ने बैंकिंग, वित्तीय सेवा और बीमा (BFSI), मानव संसाधन संचालन और सामग्री और रचनात्मक लेखन जैसे नए अप्रेंटिसशिप एम्बेडेड डिग्री प्रोग्राम (AEDP) शुरू किए हैं. इन कोर्सेज में छात्रों को पढ़ाई के साथ प्रैक्टिकल ट्रेनिंग और इंडस्ट्री एक्सपीरियंस भी मिलेगा. तीसरे वर्ष में राष्ट्रीय शिक्षुता प्रशिक्षण योजना (NATS) के तहत ट्रेनिंग के दौरान छात्रों को करीब 9 हजार रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड भी दिया जाएगा.