अब किस्मत नहीं, विज्ञान तय करेगा बाछी! बिहार में डेयरी किसानों के लिए नई टेक्नोलॉजी का कमाल

अब किस्मत नहीं, विज्ञान तय करेगा बाछी! बिहार में डेयरी किसानों के लिए नई टेक्नोलॉजी का कमाल
Animal Husbandry Tips : बिहार में पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए सरकार अब पशुपालकों को अनुदान पर सेक्स सॉर्टेड सीमेन उपलब्ध करा रही है. इस तकनीक से कृत्रिम गर्भाधान के बाद बाछी पैदा होने की संभावना 90 से 96 प्रतिशत तक मानी जा रही है. पशु वैज्ञानिकों के अनुसार, इससे दूध देने वाली अच्छी नस्ल की गायों की संख्या बढ़ेगी और डेयरी किसानों की आमदनी में इजाफा होगा. अब यह सुविधा जिला और ब्लॉक स्तरीय पशु अस्पतालों में भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे छोटे किसान भी इसका लाभ उठा सकें.