अपराधियों के लिए काल बना बिहार पुलिस का 'ऑपरेशन लंगड़ा', अब पटना में 'हाफ एनकाउंटर', गिरफ्त में आया शातिर बादल

अपराधियों के लिए काल बना बिहार पुलिस का 'ऑपरेशन लंगड़ा', अब पटना में 'हाफ एनकाउंटर', गिरफ्त में आया शातिर बादल
Bihar Crime News: बिहार पुलिस का विशेष अभियान 'ऑपरेशन लंगड़ा' अपराधियों पर काल बनकर टूटा है. ताजा मामला राजधानी पटना के अगमकुआं थाना क्षेत्र से आया है जहां खुद को घिरता देख अपराधियों ने पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग की तो पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में मुख्य शूटर को 'लंगड़ा' कर दिया. इसके साथ ही एक अन्य आरोपी भी दबोचा गया है.