अडानी ग्रुप, अंबुजा, डालमिया, निफ्टेम... बिहार में औद्योगिक क्रांति की ओर बढ़ चले CM सम्राट के 'सुपरफास्ट' कदम, बीते एक महीने में कई बड़े फैसले
Bihar Industrial Development: बिहार में लंबे समय से सबसे बड़ा सवाल यही रहा है कि आखिर बड़े उद्योग और निवेश राज्य की ओर कब आएंगे? इस बीच रोजगार, उद्योग और आधारभूत ढांचे को लेकर लगातार उठते सवालों के बीच पिछले एक महीने में कई ऐसे फैसले और घोषणाएं हुई हैं, जिन्होंने बिहार के औद्योगिकरण के साथ विकास की नई उम्मीद जगाई है. खासकर अदानी समूह की 60 हजार करोड़ रुपये तक निवेश की घोषणा ने बिहार की औद्योगिक संभावनाओं को चर्चा में ला दिया है और कहा जा रहा है कि बिहार अब औद्योगिक विकार की राह पर अग्रसर हो चला है.