अगर आपने भी पहले से जमा कर दिया है बिजली का बिल, तो ना हों परेशान! इस तरह एडवांस पैसे अगले बिल में होंगे एडजस्ट

अगर आपने भी पहले से जमा कर दिया है बिजली का बिल, तो ना हों परेशान! इस तरह एडवांस पैसे अगले बिल में होंगे एडजस्ट
प्रीपेड बिजली कनेक्शन पर रोक लगने के बाद उन उपभोक्ताओं के मन में चिंता बढ़ गई थी, जिन्होंने पहले ही अपने मीटर को एडवांस में रिचार्ज करा लिया था. बिजली विभाग ने साफ किया है कि उपभोक्ताओं की जमा राशि अगले बिजली बिल में एडजस्ट कर दी जाएगी, इसलिए परेशान होने की जरूरत नहीं है.