अकेले नहीं नपेंगे कोलकाता पुलिस के DC शांतनु सिन्हा! ED की डायरी में कई और नाम, अब 'साहबों' की खैर नहीं
Shantanu Sinha DC Kolkata Arrest: मनी लॉन्ड्रिंग और जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तार कोलकाता पुलिस के डिप्टी कमिश्नर (DC) शांतनु सिन्हा विश्वास को कोर्ट ने 28 मई तक ईडी की रिमांड में भेज दिया है. 14 मई को 10 घंटे की पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था. उन पर जमीन कब्जाने और सोना पप्पू से जुड़ी वित्तीय अनियमितताओं के गंभीर आरोप हैं. सूत्रों के मुताबिक अब इस मामले में कई अन्य पुलिसकर्मियों की मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं.