अंडे से निकले नहीं कि लगा दी समंदर में छलांग; बीच पर दिखा शानदार नजारा, वीडियो में देखें महा-मार्च
Olive Turtle Video: ओडिशा के गंजम में ऋषिकुल्या तट पर हजारों नन्हे ऑलिव रिडले कछुओं ने समुद्र की ओर अपनी चुनौतीपूर्ण यात्रा शुरू कर दी है. 'अरिबाडा' जैसी दुर्लभ घटना के लिए मशहूर यह तट इन कछुओं का प्रमुख प्रजनन केंद्र है. रेत के तापमान से इनका लिंग निर्धारित होता है और वन विभाग के प्रयासों से इस साल लाखों अंडों को सुरक्षित बचाया गया है. समंदर की ओर बढ़ते इन नन्हे योद्धाओं को कृत्रिम रोशनी और शिकारियों से बचाना संरक्षण की सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है.